उत्तराखंड

उत्तराखंड: कल लापता हो गए थे 4 किशोर, आज नदी में मिली लाशें

उत्तराखंड: कल लापता हो गए थे 4 किशोर, आज नदी में मिली लाशें – पहाड़ समाचार

posted on : नवंबर 19, 2022 1:33 pm

चमोली: देवाल विकासखंड के कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 साल के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे।

काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

error: Content is protected !!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!