उत्तराखंड

उत्तराखंड: DGP ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत, अब व्हाट्सएप अर्जी पर मिलेगी छुट्टी, नहीं काटने होंगे कार्यालय के चक्कर

देहरादून: उत्तराखंड में अब पुलिसकर्मियों की छुट्टी के लिए थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया है।

DGP ने बताया कि, कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पुलिसकर्मी को इमरजेंसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि, वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें। ऐसे में वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी समस्या बात सकते हैं। उच्चाधिकारी आवेदन पत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुये सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे।

इस नई व्यवस्था से पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर व्हाट्सएप के जरिए आकस्मिक अवकाश मिल जाएगा।

The post उत्तराखंड: DGP ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत, अब व्हाट्सएप अर्जी पर मिलेगी छुट्टी, नहीं काटने होंगे कार्यालय के चक्कर appeared first on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!