उत्तराखंड

उत्तराखंड: पहले कराया धर्म परिवर्तन, फिर मार डाला, एक साल बाद बाहर निकाला कंकाल


उत्तराखंड: पहले कराया धर्म परिवर्तन, फिर मार डाला, एक साल बाद बाहर निकाला कंकाल





                           
                       

रुड़की : रुड़की एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साल पहले, जिस महिला को मौत के बाद दफना दिया गया था। उसका कंकाल पुलिस ने कब्र खोदकर बाहर निकाला है। इस मामले की जांच उत्तराखंड नहीं, बल्कि यूपी पुलिस कर रही है। बड़ी बात यह है कि दूसरे समुदाय के युवक ने पहले युवती का धर्म परिवर्तन कराया। फिर उससे शादी की और उसके बाद मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के कैंट थाना पुलिस को मृतक महिला के पिता ने शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कलियर के कब्रिस्तान से महिला का कंकाल कब्र खोदकर निकाला गया है।

बनारस के कैंट थाने के SI सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रुड़की पहुंची। इसके बाद यह टीम नायब तहसीलदार ललित के साथ कलियर थाने में पहुंची और कलियर थाना पुलिस को साथ ले जाकर कब्रिस्तान में पहुंची।

SI सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 2021 को दामाद शरीफ हाशमी अपनी पत्नी को लेकर कलियर आया था। इस दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिस पर शरीफ हाशमी ने उसको कलियर के ही कब्रिस्तान में दफना दिया था।

इस मामले में मृतक महिला के पिता ने आरोपी शरीफ हाशमी के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए 18 मई 2022 को बनारस के कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!