Friday, June 12, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, रहें सावधान


उत्तराखंड: मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, रहें सावधान





                           
                       

देहरादून: मानसून ने आते ही जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कुमाऊं से गढ़वाल तक भारी बारिश ने लोगों को खूब परेशान किया। कहीं भूस्खलन हुआ तो कहीं, सड़कें नालों में तब्दील हो गई। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी किया है।

नौ दिन की देरी से दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राजधानी समेत मैदान से पहाड़ तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले नौ दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे मौसम विज्ञानियों के साथ ही गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौाम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने राज्य में दस्तक दे दी है।

देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन जिलों में आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि बीच में कमजोर पड़ने की वजह से मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!