उत्तराखंड

उत्तराखण्ड: चलती कार पर ग‍िरी चट्टान, पति‍- पत्‍नी की दर्दनाक मौत; जेसीबी से निकालने पड़े शव

चमोली: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। वहीं इसकी चपेट में वाहनों के आने से लोगों की जाने जा रही हैं। ताजी दुःखद घटना कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटरमार्ग की है। यहां बगोली से कुछ दूरी पर शिव मंदिर के पास एक चलती कार के ऊपर एक चट्टान गिर गई। इस हादसे में दंपति की कार के अंदर दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे कर्णप्रयाग- ग्वालदम हाइवे पर बगोली के पास कार पर चट्टान टूट कर गिर गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को बुलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर गिरी चट्टान को हटाया गया। जिसके बाद कार के अंदर से दंपति के क्षत विक्षत शवों को बार निकाला गया।

मृतकों की शिनाख्त बलबीर सिंह (उम्र 45 वर्ष) और उनकी पत्‍नी साव‍ित्री देवी, न‍िवासी मेटा गांव, कुलसारी चमोली के रूप में हुई।मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। बताया जा रहा है क‍ि, वह वाहन में देहरादून से कुलसारी जा रहे थे। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!