उत्तराखंड

अब देहरादून में ले सकेंगे ‘लिट्टी चोखा’ व्यंजन का स्वाद, जानिए विशेषता..

देहरादून: अब आप देहरादून मे लिट्टी- चोखा (Litti Chokha Dehradun) व्यंजन के स्वाद का आनन्द ले सकते हैं। आज रिस्पना पुल के पास दून लिट्टी- चोखा के नाम से पहला रेस्टोरेन्ट का उद्घाटन किया गया। आपको बताते चलें कि, लिट्टी- चोखा एक पारंपरिक व्यंजन है, माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति भारत के बिहार राज्य से हुई है। लेकिन आज पूरे भारत में लिटृट-चोखा को एक हेल्दी फूड के रूप मे पसंद किया जा रहा है।

लिट्टी- चोखा (Litti Chokha Dehradun) मे गेहूं के आटे के गोले सत्तू से भरे होते हैं। लिट्टी को पारंपरिक रूप से कोयले या गाय के गोबर के उपले पर भुना जाता है। इस व्यंजन का दूसरा भाग चोखा है, जिसमे मूल रूप से कुछ मसालों के साथ भुने हुए बैंगन, टमाटर और आलू को मैश किया जाता है। घी के साथ लिट्टी और चोखा एक साथ खाया जाता है। यदि आप घी को छोड़ देते हैं, तो यह पूरी तरह से शाकाहारी व्यंजन है, लेकिन घी इस व्यंजन का एक अनिवार्य हिस्सा है। सत्तू की फिलिंग में अजवायन, कलौंजी, अदरक और अचार के जैसे मसाले भरे जाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!