उत्तराखंड

उत्तराखंड: एक और हादसा, दो लोगों की मौत, 13 घायल


उत्तराखंड: एक और हादसा, दो लोगों की मौत, 13 घायल





                           
                       

उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोपांग के पास रविवार देर रात को तीर्थयात्रियों का एक टैपो ट्रेवल दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो तीर्थयात्री की मौत हुई है तथा 13 घायल हुए हैं। वाहन चालक सहित 13 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सूचना पर आइटीबीपी, पुलिस और सेना ने खोज-बचाव अभियान चलाया। जिसमें अलका बोटे पत्नी डा. वेकेटेश बोटे निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र और माधवन निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र की मौत हुई है।

खोज बचाव टीम ने घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। घायलों को आर्मी अस्पताल हर्षिल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है।

वहीं, घायलों में से दो तीर्थयात्रियों स्थिति गंभीर बनी हुई है। अर्नव पुत्र डॉ. अनुप्रिया और वैशाली पत्नी प्रवीण को देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!