उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ आगाज, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्‍तुत किया इतने हज़ार करोड़ का लेखानुदान..

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन बजट अभिभाषण के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) विधानसभा पहुंचे। सुबह 11 बजे से राज्यपाल  का अभिभाषण शुरू हुआ। उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला अभिभाषण है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए चार माह का 21,116.21 करोड़ का लेखानुदान सदन में प्रस्तुत किया। सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई है।

लेखानुदान के मुख्य बिन्दु…

1. विधान सभा से पूर्ण बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद विधेयक पारित कराने व इसके अधिनियम बनने में समय लग सकता है जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु राज्य की समेकित निधि से धनराशि आहरण की आवश्यकता होगी। संविधान के अनुच्छेद 206 में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार मुख्यतः बचनबद्ध मदों के आहरण हेतु प्रथम चार माह का आय-व्ययक (लेखानुदान) सदन में प्रस्तुत किया गया है।

2. विभागों से प्राप्त आकड़ों के आधार पर वित्त विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रू० 62468.50 करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसके प्रथम चार माह (अप्रैल 2022 से जुलाई 2022) में होने वाले सम्भावित व्यय हेतु पूर्ण बजट का 1/3 भाग लेखानुदान रू0. 21116.81 करोड़ (इक्कीस हजार एक सौ सोलह करोड़ इक्यासी लाख) रखा गया है।

3. लेखानुदान के अन्तर्गत कुल व्यय रू०. 21116.81 करोड़ में राजस्व व्यय के अन्तर्गत रू०. 16007.63 करोड़ तथा पूंजीगत व्यय के अन्तर्गत रू0 5109.18 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

4. केंद्र पोषित योजनाओं के अन्तर्गत कुल रू०. 3715 करोड, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के अन्तर्गत रू०. 593 करोड़ एवं नाबार्ड योजनाओं के अन्तर्गत रू०.270 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

5. वचनबद्ध व्यय में वेतन और भत्तों के अन्तर्गत रू०. 5796 करोड़, पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के अन्तर्गत रू०. 2229 करोड़, ब्याज भुगतान के अन्तर्गत रू०. 2256 करोड़, ऋण अदायगी के अन्तर्गत रू०. 1563 करोड़ एवं स्थानीय निकायों को हस्तांतरण के अन्तर्गत कुल रू0 460 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

The post उत्तराखंड विधानसभा सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ आगाज, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्‍तुत किया इतने हज़ार करोड़ का लेखानुदान.. appeared first on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!